फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ramleela in rampur

अयोध्या लौटे प्रभु श्रीराम, हुआ राज्याभिषेक

Sat, 24 Oct 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
ramleela in rampur
नगर में आयोजित की जा रही रामलीला में शुक्रवार रात को विभीषण और प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। रावण वध के बाद प्रभु श्रीराम ने विभीषण को लंका का राजा बनाया। विभीषण के राज्याभिषेक के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या पहुंचे। यहां पर प्रभु श्रीराम की वापसी और राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन



सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में आयोजित हो रही रामलीला में गुरुवार को रावण दहन के बाद शुक्रवार को प्रभु श्रीराम और विभीषण के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इसके साथ ही रावण वध के बाद विभीषण के राज्याभिषेक से पूर्व भगवान श्रीराम और मां सीता के मिलन की लीला का बहुत ही सुंदर ढंग से मंचन किया गया।
विज्ञापन



प्रभु श्रीराम के अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या नगरी में उत्सव को आतिशबाजी के साथ मंचन किया गया। अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम और भरत के मिलाप का मार्मिक ढंग से मंचन किया गया। पंडाल में मौजूद सभी दर्शक भाव-विभोर हो उठे। धूमधाम से भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामस्वरूप बांगा, राकेश कुमार जुनेजा, महेश जुनेजा, बालकिशन आहूजा, राधाकिशन सिडाना, नवीन भाटिया, डिक्की आनंद, जतिन, राजेंद्र पाल, राकेश कुमार शर्मा, कश्मीर सिंह, संजीव आदि ने सहयोग किया। वहीं, को0सी रामलीला मैदान में विभीषण राज्यभिषेक, श्रीराम, मां सीता व लक्ष्मण जी के अयोध्या आगमन और राज्यभिषेक का मंचन किया गया।



शनिवार रात मां भगवती के जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड, राजस्थान और प्रदेश के अन्य जनपदों के भजन गायक माता की भेंट प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान नवल किशोर खंडेलवाल, शिवहरि गर्ग, राकेश कुमार जैन, अरविंद अग्रवाल, डा. अजय कुमार अग्रवाल, शांति शरण राठौड़, गोपाल शर्मा, श्याम कृष्ण शर्मा, ज्ञान प्रकाश ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed