{"_id":"69ea7dbc13da2678e3035f41","slug":"ram-rahim-bridge-will-be-open-for-light-vehicles-from-today-work-completed-rampur-news-c-15-1-mbd1058-885163-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आज से हल्के वाहनों के लिए शुरू होगा राम रहीम पुल, काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आज से हल्के वाहनों के लिए शुरू होगा राम रहीम पुल, काम पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राम-रहीम पुल का काम पूरा हो गया है। अब थर्माेप्लास्टिक पेंट और पुल पर रेलिंग लगाने का काम बचा है। लोनिवि का दावा है कि शुक्रवार से पुल दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल खुलने से 50 हजार से अधिक आबादी को सीधे राहत मिलेगी।
राम-रहीम पुल 26 मार्च से मरम्मत के लिए बंद है। लोक निर्माण विभाग ने 2.29 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य को 25 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अफसरों के साथ निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद विभाग ने काम तेज कर दिया।
पुल बंद होने के कारण ज्वालानगर, पटवाई, शाहबाद आदि क्षेत्र से शहर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 50 हजार की आबादी परेशान हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने नौ अप्रैल को कंक्रीट का काम पूरा कर दिया था। कंक्रीट को सेट होने के लिए 14 दिन का समय लगता है। 23 अप्रैल को इसका समय पूरा हो गया है। अब पुल में थर्मोप्लास्टिक पेंट और रेलिंग लगाने का काम बचा है। लोनिवि के एई राजेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात थर्मोप्लास्टिक पेंट का काम पूरा हो जाएगा। रेलिंग का का पुल खोलने के बाद भी किया जा सकता है। उधर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि दो पहिया वाहनों के लिए शुक्रवार से पुल खोल दिया जाएगा।