फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ram-Rahim bridge will be closed for heavy vehicles from 25th

Rampur News: भारी वाहनों के लिए 25 से बंद होगा राम-रहीम पुल

Tue, 24 Feb 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 24 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ram-Rahim bridge will be closed for heavy vehicles from 25th
रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से बीस साल पुराने राम रहीम सेतु की मरम्मत कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। 2.29 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली मरम्मत का कार्य 25 फरवरी से शुरू कराया जाएगा। इसी दिन से पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। फिलहाल पहले चरण में 15 मार्च तक भारी वाहन प्रतिबंधित होंगे। इसके बाद हल्के वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ज्वाला नगर रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन होने वाले हादसों को रोकने एवं फाटक बंद होने की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शासन ने वर्ष 1999 में पुल को मंजूरी दी थी। जिसके बाद 2006 में यह पुल बनकर तैयार हो गया और लोगों के लिए खोल दिया गया था। किंतु, 20 वर्ष बीतने के बाद भी पुल पर अब तक एक भी बार मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, जिस कारण बरसात के दिनों में जगह-जगह से पुल की सड़क धंस जाती हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

जनता की समस्याओं को देखते हुए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पुल की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस मंजूरी के बाद अब लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मत का काम शुरू कराया जा रहा है। पुल की मरम्मत 25 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान हल्के वाहन गुजरते रहेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि 25 फरवरी से मरम्मत के लिए पुल पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया जााएगा। फिलहाल पहले चरण का काम 15 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद पुल पर हल्के वाहनों को भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। यह काम छह माह में पूरा कराया जाएगा।

--------------

ज्वाला नगर और सिविल लाइंस के संपर्क का एकमात्र विकल्प है राम रहीम सेतु
रामपुर। राम रहीम सेतु ज्वालानगर और सिविल लाइंस के संपर्क का एकमात्र विकल्प है। ऐसे में पुल की मरम्मत के दौरान लोगों को दिक्कतें होना स्वभाविक है। सिर्फ ज्वालानगर की ही बात की जाए, तो करीब 60 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। संवाद

--------------
वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे भारी वाहन
रामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल की मरम्मत के दौरान फिलहाल भारी वाहनों के गुजरने पर रोक रहेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह के अनुसार शाहबाद जाने वाले वाहन मुरादाबाद बाईपास से होकर शाहबाद जा सकेंगे जबकि बरेली से आने वाले वाहन शहजादनगर जीरो प्वाइंट से होकर गुजरेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed