फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rally of azajm postphoned

पूर्व मंत्री आजम ने स्थगित की साइकिल रैली

Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 03 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
rally of azajm postphoned
रामपुर में प्रेसवार्ता करते पूर्व मंत्री आजम खां

विज्ञापन
 पूर्व मंत्री आजम खां ने लालपुर पुल के निर्माण के लिए शनिवार को प्रस्तावित साइकिल रैली को स्थगित कर दिया है। सपाई अब 22 नवंबर को साइकिल रैली निकालेंगे। आजम खां ने कहा कि हमने यह फैसला लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हुए लिया है। शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रामपुर आ रहे हैं। मर्यादाओं का पालन कैसे किया जाता है, यह हमसे बेहतर कोई नहीं जानता है। हम भी चार बार सरकार में रहे हैं, भविष्य में भी सरकार में शामिल हो सकते हैं।  

शुक्रवार को सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आजम खां ने कहा कि हमने सरकार या प्रशासन के दबाव की वजह से अपनी प्रस्तावित साइकिल स्थगित नहीं की है। अगर हम सड़क पर निकलते और पुलिस हमें रोकती या गिरफ्तार करती तो हमें उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम से अधिक शोहरत मिलती। सवाल सिर्फ शोहरत का नहीं है, हमें लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करना भी आता है।
विज्ञापन


आजम खां ने कहा कि हमारा कोई भी कार्यक्रम होता है वह कानून के दायरे में होता है। हमारे कार्यक्रम को रोकना प्रशासन के लिए आसान नहीं होता है। आजम ने कहा कि शनिवार को उप मुख्यमंत्री रामपुर आ रहे हैं, लेेकिन वह उन परियोजनाओं का दोबारा शिलान्यास नहीं करें, जिनका पहले शिलान्यास हो चुका है। अगर वह ऐसा करेंगे तो हम उनके शिलान्यास के पत्थर को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, रामपुर में विकास के कार्य रोक दिए गए हैं। लालपुर पुल का काम रोक दिया गया है, बैराज का काम रोक दिया गया है, सड़क निर्माण के लिए जो पैसा आया था वापस भेज दिया गया है। आजम ने कहा कि केशव रामपुर के लिए कुछ नया एलान करके जाएं। जिन सड़कों और पुल का निर्माण रोक दिया गया है उसे शुरू कराएं।


कहा कि पिछले डेढ़ साल के दौरान रामपुर की सड़कों के गड्ढे तो बड़े हो गए हैं, लेकिन भाजपा नेताओं के बैंक खाते के गड्ढे भर गए हैं। इस मौके पर स्वार-टांडा के विधायक अब्दुल्ला आजम, एमएलसी घनश्याम लोधी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, नगर अध्यक्ष आसिम राजा और मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed