फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rajiv gandhi general knowledge comptition

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता : हिबा को दिया गया प्रथम पुरस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
rajiv gandhi general knowledge comptition
रामपुर में रविवार को बंधन बैंक्वेट हाल में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों को ? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को कार्यक्रम का आयोजन कर पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में हिबा को लैपटॉप दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से 13-14 सितंबर को द्वितीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम कुछ दिनों पूर्व घोषित कर दिया गया था। प्रतियोगिता में तीन बच्चों ने समान अंक हासिल किए थे। इस पर लकी ड्रॉ के माध्यम से तीनों में से हिबा फिरासत को प्रथम स्थान मिला। रविवार को एक बरात घर में हुए पुरस्कार वितरण में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें हिबा फिरासत को पहले स्थान पर लैपटॉप, जैनब कमाल को द्वितीय स्थान पर स्मार्ट फोन और शाहाना को तृतीय पुरस्कार के रूप में मोबाइल टेबलेट दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में चतुर्थ से लेकर 13वें स्थान पर आने वाले बच्चों को बैग, 14 से लेकर 23 रैंक वाले बच्चों को डॉक्यूमेंट फोल्डर, 24 से लेकर 33 रैंक वालों को कॉफी मग पुरस्कार के रूप में दिए गए। विजेताओं को पुरस्कार मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, पूर्व विधायक अली यूसुफ अली, मुतीउर्रहमान खां बब्लू ने दिए। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कांग्रेस हाईकमान का इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से युवाओं की प्रतिभा प्रदर्शित होती है और पुरस्कार जीतकर उनका मनोबल बढ़ता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने भी कांग्रेस की युवाओं को लेकर सोच के बारे में बताया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां, बाबर अली खां, शहनाज रहमान, दिव्यांश सिंघल, आमिर कुरैशी, अंकुश अग्रवाल, रहमान अली, रामगोपाल सैनी, चितरंजन स्वरूप, ताबिश खां, हसीब खां, शहरोज मंसूरी, अनीता अग्रवाल, एसके अग्रवाल, वासिक अली, खालिद खां, मेहरबान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed