फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rain will come at saturday and sunday

शुक्रवार को आसमान में छाए रहेंगे बादल, शनिवार और रविवार को होगी बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
rain will come at saturday and sunday
रामपुर। मौसम फिर से एक बार करवट बदलेगा। शुक्रवार को जहां बादल छाए रहेंगे वहीं, शनिवार को हल्की और रविवार तो तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश पड़ने से गेहूं और गन्ने की फसल को लाभ मिलेगा। वहीं, सरसों और लाही की फसल के साथ सब्जी की फसलों को लगातार बारिश से नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश होने से मौसम सर्द हो गया। दिनभर हल्की बारिश होने के बाद बुधवार रात करीब आठ बजे से तेज बारिश होना शुरू हो गई। रात करीब एक बजे तक तेज बारिश होती रही। इसके बाद आसमान साफ हो गया। बृहस्पतिवार को सुबह धूप निकल आई। लोगों ने घरों के बाहर धूप में बैठकर आनंद लिया लेकिन शाम होते-होते मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। आसमान में बादलों के साथ हल्का कोहरा छाने से फिर से ठंड बढ़ गई। लोग अपने घरों में दुबक गए। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्यियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सैफनी में बुधवार की रात को हवा के साथ शुरू हुई बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार की सुबह तक जारी रहा। तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते सरसों की फसल गिर गई हैं। इससे किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है। खेतों में खड़ी सरसों की फसल चादर सी बिछ गई है। अगर और ज्यादा बारिश हुई तो सरसों और लाही की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई गई है।। बारिश के चलते फाल्ट होने के कई घंटे बिजली आपूर्ति की ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed