फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rain in rampur

Rampur News: बदला मौसम, रात में बारिश के साथ ओले पड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
rain in rampur
रामपुर। मौसम का मिजाज बुधवार को बदल गया। रात तकरीबन 10 बजे झमाझम बारिश हुई और ओले पड़े। बारिश होने से गर्मी का असर थोड़ा कम हुआ। इससे पहले दिन में भीषण गर्मी रही। चटख धूप में सड़कों पर निकलना मुश्किल भरा हो गया। मौसत विभाग के अनुसार आज भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

अप्रैल महीने मेें लगातार तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी अपने चरम है। मौसम विभाग ने 19 व 20 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई थी। बुधवार को दिन में तो गर्मी ने अपना असर दिखाया। सुबह से ही चटख धूप में लोग पसीना पोछते दिखे। दिन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहा। गर्मी से लोग व्याकुल रहे। घरों में पंखों ने भी गर्म हवा फेंकी। शाम को मौसम अचानक बादल गया। आसमान में बादलों ने डेरा जमाया और गड़गड़ाहट शुुरू हुई। रात 10.03 बजे आसमान से बारिश की झमाझम बूंदे जमीन पर आकर गिरीं तो मौसम सुहावना बन गया। बारिश के साथ ओले भी पड़े। इससे गर्मी का असर थोड़ा कम हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आज भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed