{"_id":"c3e43d4db3ad0f008078f55cbe3021c2","slug":"railway-travaller-face-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर रातभर भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर रातभर भटकते रहे यात्री
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के कटघर में शुक्रवार रात जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की तीन
विज्ञापन
बोगियों के पटरी से उतर जाने से ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित रहा।
मुरादाबाद-लखनऊ मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन रुक गया। मुरादाबाद से लखनऊ की
ओर से जाने वाली ट्रेनों को वाया चंदौसी निकाल दिया गया। इससे रामपुर में
यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अभाव में यात्री इधर से उधर भटकते रहे। रात लगभग दो बजे एनाउंस किया गया कि लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को वाया चंदौसी निकाला जा रहा है। इन ट्रेनों में जिन यात्रियों का आरक्षण है वो रद करा लें। गौरतलब है कि बुधवार को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
इससे भी ट्रेनों के संचालन पर विपरीत असर पड़ा था। अभी ट्रेनों का संचालन सामान्य भी नहीं हो पाया था कि शुक्रवार रात कटघर में जालियांवाला एक्सप्रेस के तीन डब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन रुक गया।
रामपुर रेलवे स्टेशन पर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक खड़ी रही। इसी तरह से प्लेटफार्म नंबर तीन पर वाराणसी से देहरादून एक्सप्रेस रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक खड़ी रही। काठगोदाम से जैसलमेर को जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस पांच घंटे तक रामपुर आउटर पर खड़ी रही।
ट्रेनों का संचालन रुक से जाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री ट्रेनों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। पूछताछ पर भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
यात्रियों के हंगामे बाद यह एनाउंस किया गया कि लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों को मुरादाबाद से वाया चंदौसी निकाला जा रहा है। जिन यात्रियों का दिल्ली फैजाबाद, पदमावत, नौचंदी, शहीद एक्सप्रेस और लखनऊ मेल में आरक्षण हैं वो रद करा लें। शनिवार सुबह तक ट्रेनों का संचालन सामान्य नहीं हो पाया है।