{"_id":"611c00f98ebc3e42c4513eba","slug":"raid-in-8-sweet-shop-rampur-news-mbd3995578156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के खिलाफ अभियान, आठ मिठाईयों के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट के खिलाफ अभियान, आठ मिठाईयों के नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जिलेभर में छापे मारे गए। इस दौरान अधिकारियों ने आठ मिठाइयों के नमूने भर लिए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। लिहाजा, भाई बहन के इस त्योहार पर बड़ी तादाद में मिठाइयों की खरीदारी होती है। चूंकि, बहने अपने भाइयों का मुंह मीठा कराकर राखी बांधती हैं एवं उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर मिठाइयां बनाई जाती हैं। कई बार व्यापारी मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर जाते हैं और मिलावटी मिठाइयां बनाकर बेच देते हैं। लिहाजा, इस बार ऐसा न हो, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग पहले से ही मुस्तैद हो गया है। मंगलवार को विभाग की ओर से खौद, बिलासपुर गेट, मिलक, शाहबाद समेत जिलेभर में छापे मारे गए। इस दौरान टीम ने थूनापुर चौराहे से नौबतराम की दुकान से बालू शाही, रसूल स्वीट्स से सफेद रसगुल्ला, खौद स्थित जहूर स्वीट्स से काला रसगुल्ला, बिलासपुर गेट स्थित नूरी स्वीट्स हाउस से लौंज, शाहबाद के सूर्या मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई, मिलक के रामा स्वीट्स से लड्डू, शहजादनगर के जब्बार स्वीट्स से छेना मिठाई, संदीप स्वीट हाउस से बर्फी का नमूना ले लिया। टीम ने सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव ने बताया कि छापे का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।