फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Raid by NIA team in Rampur Raid on a house in Kashipur village

NIA की टीम का रामपुर में छापा: काशीपुर गांव में एक मकान पर मारी रेड, दो घंटे की तलाशी में खंगाली एक-एक चीज

Tue, 25 Apr 2023 06:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 06:02 PM IST
सार

एनआईए को रामपुर के गांव काशीपुर में पीएफआई की सक्रियता का इनपुट मिला था। इसके चलते मंगलवार तड़के एनआईए की टीम और स्थानीय पुलिस गंज थानाक्षेत्र के गांव काशीपुर में एक घर पर पहुंची।

विज्ञापन
Raid by NIA team in Rampur Raid on a house in Kashipur village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर स्थित गंज थानाक्षेत्र के गांव काशीपुर में मंगलवार तड़के एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने एक मकान पर छापेमारी कर तलाशी ली। लगभग दो घंटे तलाशी लेने के बाद टीम एक नोटिस देकर वापस लौट गई। हालांकि छापेमारी में घर से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक जिसके मकान पर छापेमारी की गई है वह जयपुर में रहकर टेलरिंग का काम करता है।

विज्ञापन

रामपुर से सटे गांव में एनआईए की छापेमारी से स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट पर आ गया है। प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट इंडिया को टेरर फंडिंग और हिंसा फैलाने के मामले में बीते साल प्रतिबंधित कर दिया गया था। बावजूद इसके पीएफआइ के सदस्य चोरी छिपे सक्रिय थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनआईए को रामपुर के गांव काशीपुर में पीएफआई की सक्रियता का इनपुट मिला था। इसके चलते मंगलवार तड़के एनआईए की टीम और स्थानीय पुलिस गंज थानाक्षेत्र के गांव काशीपुर में एक घर पर पहुंची। टीम ने दो घंटे से ज्यादा मकान की बारीकी से तलाशी ली। इसके बाद टीम नोटिस देकर वापस लौट गई। 

विज्ञापन

बताया गया है कि गांव निवासी एक व्यक्ति जयपुर में रहकर टेलरिंग का कार्य करता है। उसको लेकर ही एनआईए के पास कुछ सूचना थी। हालांकि दावा किया जा रहा है कि एनआईए को यहां पर कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला है। एनआईए की टीम को जांच में स्थानीय पुलिस और तहसील के अधिकारियों ने सहयोग किया।

एक साथ 17 स्थानों पर हुई एनआईए की छापेमारी
प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ एनआईए को लगातार इनपुट मिल रहा था। इसके चलते मंगलवार को एनआईए ने उत्तर प्रदेश, बिहार, गोवा, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत 17 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इसी क्रम में गंज थानाक्षेत्र के काशीपुर में भी टीम ने छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed