फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   publicity of political parties stoped

चुनाव प्रचार थमा, अब बूथों की रणनीति बनाने में जुटे नेता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
publicity of political parties stoped
रामपुर। विधानसभा चुनाव का प्रचार थम गया है। इसके साथ ही भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता अब बूथों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतदान को लेकर चल रही तैयारियों को अंतिम रूप देना शरू कर दिया है। बूथों पर किन किन नेताओं की मौजूदगी रहेगी, इसको लेकर भी मंथन किया जा रहा है। साथ ही चुनाव कार्यालयों में बूथों के बस्ते तैयार कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन रहा। शाम को छह बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो गया। ऐसे में प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय पर शाम को कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। समर्थकों के साथ ही संगठनों के नेता भी जुट गए।
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बूथों की तैयारियों को लेकर चर्चा की। यह भी तय किया गया कि किस बूथ पर कौन नेता मौजूद रहेगा। कौन मतदाताओं की पर्चियां बनाएगा और कौन इन पर्चियों का वितरण करेगा। कुछ दलों ने यह काम तो शनिवार से ही शुरू कर दिया। बूथों के लिए बस्ते तैयार किए गए, जिसमें मतदाता सूचियां, पर्चियां आदि सामग्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सियासी दलों के बूथों पर लैपटॉप का भी इंतजाम रहेगा। ताकि, किसी मतदाता को मतदान में पर्चियों को लेकर कोई दिक्कत आती है, तो उसे बूथ पर ही पर्ची निकालकर दी जा सके। कार्यकर्ताओं को मतदान के दिन मतदाताओं को घर से निकालने की जिम्मेदारियां भी अलग-अलग सौंपी गई हैं, ताकि अधिक से अधिक मतदान हो सके। भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों की ओर से भी इसको लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed