{"_id":"5fa2fd098ebc3e9b7e32be3f","slug":"protest-ofapp-rampur-news-mbd3684510137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी ने खोला बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी ने खोला बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बिजली की चेकिंग और भारी भरकम बिल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी के बरेली गेट स्थित कार्यालय पर बुधवार को सभा का आयोजन कर बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा का एलान किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी नहीं चलने देंगे। मौके पर विभाग के एसडीओ ने ज्ञापन लिया।
ज्ञापन में कहा गया है कि लॉकडाउन के बाद लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। सूरज डूबने के बाद चेकिंग के नाम पर लोगों के घरों में प्रवेश करना गैरकानूनी है। सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच ऐसे घरों में चेकिंग नहीं की जा सकती जिन घरों में पुरुष सदस्य मौजूद न हों। साथ ही चेकिंग का संपूर्ण विवरण चेक रिपोर्ट में भरने के पश्चात उपभोक्ता के हस्ताक्षर कराना भी जरूरी होता है, परंतु बिजली विभाग अपने ही बनाए अधिनियम की धज्जियां उड़ा रहा है जोकि अपराध की श्रेणी में आता है। इसके अतिरिक्त जनपद रामपुर में बिजली विभाग उपभोक्ताओं पर फर्जी जुर्माने लगा रहा है। मौके पर पहुंचे विभाग के एसडीओ विनय कुमार ने ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अंसार अहमद, जिला उपाध्यक्ष शहजादे अंसारी, महासचिव जुल्फेकार तुर्की, जिला उपाध्यक्ष पप्पू अंसारी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नरगिस खान, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नाज, एसी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अविनाश तपन, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, यूथ विंग जिलाध्यक्ष सुमेश गुप्ता, रय्यान खान, मोहम्मद शाहनूर, मेसरा बी, फुरकान खान, रईस अहमद, डॉक्टर जफर, नवेद खान, शाहरुख खान, महेश सैनी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन हुमांयू खान लाला ने किया।