फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of women

सड़क नहीं बनने पर भड़कीं महिलाएं

Mon, 24 Sep 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 24 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
protest of women
रामपुर में सोमवार को मोहल्ला पीला तालाब में सड़क टूटी होने के विरोध में जाम लगातीं महिलाएं। -अमर उजाला

विज्ञापन
 सड़क टूटी होने के विरोध में महिलाओं ने सोमवार को पीला तालाब पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।  

मुहल्ला पीला तालाब की महिलाएं सोमवार को दोपहर के समय सड़कों पर आ गईं। गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि मुहल्ले की सड़क टूटी हुई है। इस वजह से हादसे हो रहे हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सड़क टूटी होने की वजह से स्कूली बच्चों की रिक्शा भी पलट जाती है।
विज्ञापन


बारिश होने पर सड़क की हालत और बदतर हो जाती है।  अंडरग्राउंड बिजली लाइन के काम के चलते जहां तहां सड़क खुदी पड़ी है। इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। महिलाएं काफी देर तक जाम लगाकर बैठी रहीं। करीब एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पालिकाध्यक्ष  फात्मा अजहर का कहना है कि सड़क खराब होने के विरोध में महिलाओं ने जाम लगाया था। नगरपालिका की ओर से सड़क बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। जिला प्रशासन ने सड़क के निर्माण के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed