फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of traders

नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण, विरोध में धरने पर बैठे व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
protest of traders
रामपुर। नगर पालिका की ओर से शाहबाद गेट से अतिक्रमण हटवाना शुरु कर दिया। इस पर कुछ व्यापारियों ने विरोध जताना शुरु कर दिया। मामले की जानकारी मिलते व्यापारी नेता आ गए। ईओ के न मानने के चलते व्यापारी नगर पालिका में धरने पर बैठ गए। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी आ गए। उन्होंने व्यापारियों से वार्ता की, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने के लिए सहमति बनने पर व्यापारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार नगर पालिका के स्टाफ के साथ अतिक्रमण हटवाने के लिए शाहबाद गेट पर आ गए। इसके बाद दुकानों के बाहर लगा सामान और लोहे की रेलिंग, स्लैब तुड़वाने लगे। इस पर व्यापारियों ने विरोध करना शुरु कर दिया। सूचना पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और ईओ से बातकर तबाही मिशन को रुकवाकर वापस किया। वहीं, सूचना पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा भी अपने साथ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी व्यापारी एकजुट होकर नगर पालिका के गेट पर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट होम सिंह व सीओ सिटी अनुज चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों से वार्ता की और व्यापारियों की नाराजगी की वजह को समझा। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका के कर्मचारियों की गलती को स्वीकार किया और व्यापारियों के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया। साथ ही नगर पालिका द्वारा तानाशाही व जुल्म से जब्त स्लैब, व्यापारियों को वापसी कराए गए। पूरे प्रकरण में एक 11 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की मौजूदगी में दोषियों पर कार्रवाई की बात तय हुई। जिसमें व्यापार मंडल की ओर से भी छह पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इस अवसर पर शाहिद शमसी, शोएब मोहम्मद खान, प्रदीप खंडेलवाल, जगन्नाथ चावला, उजैर अहमद शमसी, हरमीत सिंही, गुलशन अरोड़ा, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, रविंदर सिंह टोनी, मनजीत सिंह सिंपल, सतपाल सिंह टीटू, इमरान सलीम, शाकेब अहमद, सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, मेराज हुसैन, सुदेश यादव, मोहसिन खान, गुज्जर अहमद, तरन जैन, अतुल शर्मा, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------------
-प्रमोद कुमार लोधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed