{"_id":"6193f26bd2efa7220c00b759","slug":"protest-of-traders-rampur-news-mbd4096660157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ईओ के खिलाफ भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ईओ के खिलाफ भड़के व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के खिलाफ व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ईओ को पद से हटाने की मांग की।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में व्यापारी मंगलवार को जिलाधिकारी से मिले। व्यापारियों का आरोप था कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा पॉलिथीन को लेकर अनावश्यक रूप से व्यापारी समाज का उत्पीड़न कर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। पॉलिथीन की जांच के नाम पर झूठा हंगामा दिखाकर फर्जी एफआईआर कराकर व्यापारी समाज में दहशत का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। व्यापारियों से पॉलिथीन के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलने का भी आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना था कि पूर्व में भी नगर पालिका के इंस्पेक्टर की वीडियो वायरल हो चुकी है। व्यापारियों ने ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को तुरंत निलंबित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, मनजीत सिंह सिंपल, मेराज हुसैन, अतुल शर्मा, नजमी खान, सआदत अली, शाजेव खान, अरविंद कुमार मिश्रा, लालमन सैनी, हरिओम सैनी, सेबू खान, उस्मान अली आदि थे।