फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of traders

महंगाई के विरोध में कलक्ट्रेट पर गरजे व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
protest of traders
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। उन्होंने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में 25 फीसद कटौती करने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में तमाम व्यापारी एकत्र होकर कलक्ट्रेट के गेट पर गए, जहां व्यापारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पिछले एक साल से रसोई गैस, डीजल, पेट्रोम के तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में महंगाई हो रही है, जिससे आम आदमी और व्यापारियों का जीना दुभर हो गया है। कहा कि अब जनता महंगाई से त्रस्त होकर सड़कों पर उतरने को मजबूर है। ऐसे में सरकार को महंगाई कम करने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों के 25 फीसद दाम कम करने चाहिए। इस मौके पर राज बहादुर यादव, अनवर अली, हाजी मुनव्वर, अरविंद गुप्ता, सुरमीत सिंह छावड़ा, सुुजीत सिंह, राजू गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, फारूख अली, नीलेश वर्मा, तवरेज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed