फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of teachers

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
protest of teachers
रामपुर।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) से जुड़े शिक्षकों ने दो पालियों में शिक्षण करने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा अधिनियम के विरोध मेें तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। सुबह 8बजे से सायं 4.30 बजे तक करने से शिक्षकों एवं खासकर महिला शिक्षकों को काफी दिक्कत आ रही हैं। इतने लम्बे समय तक किस प्रकार शिक्षण कार्य होगा। बहुत से शिक्षकों व छात्र छात्राओं को घर से विद्यालय जाने और आने में एक एक घंटा भी लगता है। शिक्षकों के साथ साथ बालिकाएं और महिला शिक्षिकाओं के लिए इतने लम्बे समय तक विद्यालय में रुके रहना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा अधिनियम के तहत ही विद्यालयों का संचालन हो और एक ही पाली में हो। प्रदेश स्तर पर लिए गए निर्णय के विरोध में 24 अगस्त तक सभी शिक्षक साथी बाँह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करेंगे। इसके विरोध में 25 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सभी साथी एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला मंत्री अजय सिह राठौर, जिला कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार, उपाध्यक्ष अनुज कुमार वर्मा, सत्यवीर सिह, पुष्पेद्र कुमार, चौधरी विजेंद्र सिंह गंगवार, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed