फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of students and workers of jauhar university

जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
protest of students and workers of jauhar university
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी पर पुलिस की छापेमार कार्रवाई का यहां के छात्रों और कर्मचारियों ने विरोध किया है। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी के गेट पर प्रदर्शन कर कहा कि पुलिस की खौफ से प्रोफेसर नहीं आ रहे हैं, इस वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही लगातार तीन दिनों से बड़ी संख्या में पुलिस जौहर यूनिवर्सिटी में मौजूद रही इस वजह से भी पढ़ाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि छात्रों और कर्मचारियों को यूनिवर्सिटी में आने से रोका गया।
विज्ञापन

पुलिस की छापेमारी के बाद जौहर यूनिवर्सिटी का शैक्षिक माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया है। दूसरे जिलों के छात्र एवं प्रोफेसर समेत अन्य स्टाफ नहीं आ पा रहे हैं। इसको लेकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी के स्टाफ के साथ मिलकर गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने दहशत का माहौल बना दिया है। डर की वजह से बाहर के छात्र छात्राएं कालेज नहीं आ पा रहे हैं। स्टाफ भी नहीं आ पा रहा है। ऐसे में शिक्षा का स्तर निरंतर बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपना कार्य करें, लेकिन छात्र-छात्राओं की पढ़ाई क्यों बाधित की जा रही है? इससे बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने शैक्षिक माहौल को पूरी तरह से दुरुस्त कराने की मांग की है। इस मौके पर कालेज का स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed