फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of school children

मिड डे मील की खराब गुणवत्ता पर बच्चों का प्रदर्शन, एनजीओ को नोटिस जारी, जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
protest of school children
मसवासी (रामपुर)। मिड-डे मील में घटिया गुणवत्ता का भोजन दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने खाना ठुकरा दिया। करीब 110 बच्चों ने यह भोजन नहीं लिया और थाली बजाकर एनजीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद बच्चे भूखे ही घरों को लौट गए। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने संबंधित एनजीओ को नोटिस जारी कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

मसवासी नगर के मोहल्ला भूबरा स्थित परिषदीय प्राइमरी विद्यालय में बुधवार को बच्चों ने मध्याह्न भोजन से इंकार कर दिया। बच्चों का आरोप था कि स्कूल में एनजीओ द्वारा खराब गुणवत्ता के मिड-डे मील की आपूर्ति की जाती है। बुधवार दोपहर को भी खिचड़ी परोसी गई थी, जिसमें घटिया क्वालिटी का दाल-चावल इस्तेमाल किया गया था। इसका स्वाद भी बिगड़ा हुआ था। ये देख विद्यार्थियों ने भोजन का बहिष्कार कर संचालक के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बच्चों का आरोप था कि अक्सर एनजीओ संचालक द्वारा भेजा गया पका-पकाया भोजन खराब गुणवत्ता का होता है। करीब 110 बच्चों ने भोजन नहीं किया और खाली पेट ही घर वापस चले गए। वहीं, सूचना पर अधिकारी भी हरकत में आ गए और तत्काल संबंधित एनजीओ को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया गया है। बताया गया है कि संबंधित एनजीओ द्वारिका प्रसाद जनकल्याण समिति की ओर से नगर में करीब पांच स्कूलों में पके-पकाए भोजन की आपूर्ति की जाती है। अब सभी स्कूलों के बच्चों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जानकारी ली जाएगी कि क्या अन्य स्कूलों में भी मिड-डे मील की गुणवत्ता खराब है। साथ ही पूरे मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी स्वार को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बयान एक
प्रकरण की जांचकर घटिया सामग्री परोसने वाले एनजीओ संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- यमुनाधर चौहान, एसडीएम स्वार
संबंधित एनजीओ को नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मिड-डे मील गुणवत्ता के संबंध में जांच खंड शिक्षाधिकारी स्वार को सौंपी गई है।
- कल्पना सिंह, बीएसए, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed