फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of privatijation of bank workers

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
protest of privatijation of bank workers
रामपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैंकों के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बैंकों को निजी हाथों में बेच रही है।
विज्ञापन

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार यूनियन के पदाधिकारी शाम को पांच बजे बैंक ऑफ इंडिया की शाहबाद गेट शाखा पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। यूनियन के संयोजक एमके चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार लाभप्रद बैंकों को निजी हाथों में बेच रही है, जो कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। सरकारी बैंक अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करे एवं उनका निजीकरण न किया जाए। सह संयोजक जगमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को निजीकरण की प्रक्रिया को बंद करके उन्हें मजबूत बनाया जाए। इस मौके पर अरविंद अग्रवाल, धनराज, संजय कुमार, विमल कपूर, अशोक अग्रवाल, रूपाली सिंह, राहुल चन्द्र, करन किशोर, आशुतोष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, भीम सिंह रावत, सौराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed