फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of pharmasists

दो घंटे कार्य बहिष्कार का फार्मासिस्टों ने जताई नाराजगी, जिला अस्पताल गेट पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest of pharmasists
रामपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट के बैनर तले सोमवार को भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल में गेट पर एकत्र होकर धरना भी दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

बीस सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश भर में चरण बद्ध विरोध प्रदर्शन का एलान किया हुआ है। जिसमें नौ दिसंबर से फार्मासिस्ट दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। जिसमें जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट सुबह 8 से 10 बजे तक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 से 12बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहे। जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता फार्मासिस्ट दीपक त्यागी और संचालन जिला मंत्री हरीश धोनी ने किया। इस दौरान हरीश धोनी ने कहा कि फार्मासिस्ट लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांगों के निस्तारण के लिए आवाज उठा रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक सरकार ने फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल नहीं की है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश सजवान ने कहा कि सभी फार्मासिस्ट अपनी एकता बनाए रखें। जिलाध्यक्ष दीपक त्यागी ने कहा कि 16 दिसंबर तक कोई हल नहीं निकला तो पूर्ण कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान नवेद इकबाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, शकील अहमद, राधेश्याम, हेम आर्य, दानिश कमाल, अदनान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

र्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed