{"_id":"61b798fe13fe7f731d0e9ba1","slug":"protest-of-pharmasists-rampur-news-mbd412530279","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे कार्य बहिष्कार का फार्मासिस्टों ने जताई नाराजगी, जिला अस्पताल गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे कार्य बहिष्कार का फार्मासिस्टों ने जताई नाराजगी, जिला अस्पताल गेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट के बैनर तले सोमवार को भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल में गेट पर एकत्र होकर धरना भी दिया और नारेबाजी की।
बीस सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश भर में चरण बद्ध विरोध प्रदर्शन का एलान किया हुआ है। जिसमें नौ दिसंबर से फार्मासिस्ट दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। जिसमें जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट सुबह 8 से 10 बजे तक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 से 12बजे तक कार्य बहिष्कार पर रहे। जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता फार्मासिस्ट दीपक त्यागी और संचालन जिला मंत्री हरीश धोनी ने किया। इस दौरान हरीश धोनी ने कहा कि फार्मासिस्ट लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांगों के निस्तारण के लिए आवाज उठा रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक सरकार ने फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल नहीं की है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश सजवान ने कहा कि सभी फार्मासिस्ट अपनी एकता बनाए रखें। जिलाध्यक्ष दीपक त्यागी ने कहा कि 16 दिसंबर तक कोई हल नहीं निकला तो पूर्ण कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान नवेद इकबाल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, शकील अहमद, राधेश्याम, हेम आर्य, दानिश कमाल, अदनान खान आदि मौजूद रहे।
र्