{"_id":"61c4c8b67b42f1708454ab9b","slug":"protest-of-new-trend-rampur-news-mbd4136830132","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर सलाना उर्स में नई परंपरा डालने पर दूसरे समुदाय को हुआ एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल पर सलाना उर्स में नई परंपरा डालने पर दूसरे समुदाय को हुआ एतराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई (रामपुर)। एक धर्मस्थल पर नई परंपरा डालने पर गांव के दूसरे समुदाय के कुछ लोगों को ऐतराज हो गया। नई परंपरा पड़ने पर डायल 112 पुलिस को बुलाया लिया गया, लेकिन मामले को तूल पकड़ता देख सूचना पाकर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया। इस मामले में चार लोगों का शांति के आरोप में चालान कर दिया गया।
बता दें कि पटवाई थाना क्षेत्र के निस्बी गांव में एक धर्मस्थल पर पिछले कई वर्षों से धार्मिक कार्यक्रम होता है। इस कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को गांव में एक समुदाय के लोगों ने डीजे और झूला लगा दिया। जिसके बाद गांव में दूसरे समुदाय के लोगों को ऐतराज हो गया। नई परंपरा डालने की बात कहते हुए गांव के बीडीसी मेंबर ने डायल 112 पुलिस को सूचना देकर गांव में बुला लिया। उधर, कुछ ग्रामीणों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना दे दी। मामले को तूल पकड़ता देख सूचना पाकर पटवाई थाना प्रभारी पंकज पंत मौके पर पहुंच गए। उस दौरान दोनों समुदायों के बीच नई परंपरा डालने को लेकर नोकझोंक हो गई।
पटवाई थाना प्रभारी ने प्रकरण की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद सीओ धर्म सिंह मार्छल और एसडीएम अशोक कुमार चौधरी पहुंच गए। काफी देर तक दोनों समुदाय के लोगों को समझाने का अधिकारियों ने प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद प्रकरण का निपटारा कराया और कार्यक्रम की पुरानी परंपरा के अंतर्गत लंगर का वितरण होता आया है। उसी प्रकार से लंगर वितरण करने के निर्देश दिए गए। उधर, पुलिस और प्रशासन ने उसकी आयोजक, डीजे संचालक और झूला संचालक समेत चार पर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है।