फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

उद्योगपतियों के दबाव में हो रही किसानों की अनदेखी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)।केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में टोल प्लाजा पर बेमियादी धरने पर बैठे किसानों ने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के दबाव में किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने किसान महापंचायत को महिलाओं का समर्थन होने की बात करते हुए आगामी पांच सितंबर को किसान महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में नेशनल हाईवे में कोयला टोल प्लाजा में किसानों का बेमियादी धरना 97वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा तथा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधुबाला तुरैहा ने कहा कि केन्द्र सरकार उद्योगपतियों के दबाव में किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है और अपनी जिद पर अड़ी हुई है। उद्योगपतियों की सुविधा के अनुसार ही कृषि कानून बनाये गए हैं । तीनों कृषि कानूनों से किसानों को सिर्फ नुकसान होगा और उद्योगपतियों को फायदा मिलेगा। इसलिए सरकार तो उद्योपतियों के दबाव में किसानों से वार्ता करने को भी तैयार नहीं हो रही है।भारत कृषि प्रधान देश है और सरकार को किसानों की बात सुननी पड़ेगी।देश के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किसी भी कीमत में बर्रदाश्त नहीं किया जाएगा।जब तक केन्द्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं करेगी पूरे देश में किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।धरने में इरफान हसन, शरन कुमार कश्यप, तौकीर अहमद, छिद्दा अली, मोहम्मद उमर, सलीम, रमजानी, शाकिर अली, जुल्फिकार प्रधान, अब्दुल मुस्तफा, चंद्रसेन, सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed