फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना 85 वें दिन भी जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता बेमियादी धरने के85 वें दिन भी कोयला टोल प्लाजा पर धरने में डटे रहे।इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को जमकर कोसते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को वापस कर एमएसपी पर कानून बनाए जाए की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में रामपुर-काठगोदाम हाईवे में कोयला टोल प्लाजा में किसानों का बेमियादी धरना 85वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। धरने में मौजूद आक्रोशित किसानों ने कहा कि नौ माह से भी अधिक समय से देश का किसान तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग कर दिल्ली व पूरे देश में आंदोलन कर रहा है। लेकिन सरकार न तो किसानों से वार्ता कर रही है और न ही देश के किसानों द्वारा नकारे गए कृषि कानूनों को वापस ही ले रही है। सरकार द्वारा किसानों को कृषि कानूनों से होने वाले फायदों की जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इससे यह साबित होता है कि कृषि बिलों से किसानों को कोई फायदा नहीं हैं। इसलिए देश के किसान भी हार मानने वाले नहीं है और जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष इरफान हसन,छिद्दा अली, नौशाद,फिरासत, अनीस अहमद, शकील अहमद, मरगूब, अनवार, अब्दुल मुस्तफा, फहीम, शाकिर अली,चंद्रसेन, शाहिद अली,सतपाल सिंह, मुरसलीन, असलम, भारती, बब्लू, फईम,फिरासत हुसैन,जुम्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed