फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

टोल प्लाजा पर धरनारत किसानों ने फसल खरीद में घपले का मुद्दा उठाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। कृषि कानून के विरोध में चल रहा किसानों का धरना 77वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद जनपद के निवासियों ने फर्जी बटाईदार बनकर बिचौलियों का गेहूं बेचा। इस मामले की शिकायत भी गाजीपुर बॉर्डर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता से की जाएगी। धरना स्थल पर आगामी पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर कोयला पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 77वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रर्दशन किया। कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की। भाकियू जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि शाहबाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी है कि पीसीएफ के भोपतपुर क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद में धांधली की गई है। अभिलेख दिखाते हुए कहा कि केंद्र पर मुरादाबाद के लोगों के नाम से शाहबाद क्षेत्र के किसानों की जमीन बटाई में दर्शाकर पंजीकरण कराया। उसके बाद क्रय केंद्र पर बिचौलियों का बेचा गया। भोपतपुर क्रय केंद्र का मुद्दा भी राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के सामने उठाया जाएगा। इस दौरान पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कृषि कानून वापस नहीं लिए तो किसान आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष छिद्दा अली, इरफान हसन, साकिर अली, दिनेश, रफीक, अकरम, सिराज उसमानी, चंद्रसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed