{"_id":"610450818ebc3e09332058e8","slug":"protest-of-farmers-rampur-news-mbd397597738","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान हार मानने वाला नहीं, कानून वापसी तक होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान हार मानने वाला नहीं, कानून वापसी तक होगा आंदोलन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध पर भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को भी टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। इस दौरान किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मो. तालिब के नेतृत्व में रामपुर काठगोदाम हाईवे पर भोट के कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का बेमियादी धरना 64वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
धरने के मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष मो. तालिब ने कहा कि क्षेत्र के किसान पिछले 64 दिनों से कोयला टोल प्लाजा पर व देश के किसान पिछले आठ माह से भी अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
सरकार किसानों को कमजोर समझ रही है, लेकिन देश का किसान कमजोर नहीं है और वह हार मानने वाला भी नहीं है। किसान धरती का सीना चीरकर देश के लिए अनाज पैदा कर सकता है तो इन कानूनों की बिसात ही क्या है। लेकिन किसान संवैधानिक तरीके से कानून के दायरे में रहकर अपना काम करते हैं।
इसलिए जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष छिद्दा अली, इरफान हसन, शाकिर अली, शकील अहमद, दिलशाद हुसैन, अब्दुल मुस्तफा, नौशाद, महबूब हसन, राम बहादुर यादव, जगदीप, सतनाम, फिरासत, जीशान, नदीम, साजिद, एजाज, फैजान, फरमान आदि मौजूद रहे।