फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

तीनों कृषि कानूनों की वापसी तक आंदोलन रहेगा जारी।

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। कृषि बिलों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान मंगलवार को भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मो तालिब के नेतृत्व में नेशनल हाइवे में कोयला टोल प्लाजा में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 54वेंदिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर कोशा तथा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आठ माह से भी अधिक समय से देश का किसान तीनों कृषि बिलों को वापस किए जाने की मांग कर रहा है लेकिन सरकार है कि किसानों से वार्ता को ही तैयार नहीं है और न ही किसान विरोधी कानूनों को वापस ले रही है।किसान भी हार मानने वाले नहीं है और जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती किसान आंदोलन समाप्त नहीं होगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष छिद्दा अली, इरफान हसन, शाकिर अली, महबूब, अब्दुल मुस्तफा, नदीम अहमद, शहादत हुसैन, दिलशाद हुसैन, शफीक अहमद, रिजवान, जगदीप, मोहनलाल, शिवपाल, फरमान अली,नासिर अली, मुनव्वर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed