{"_id":"60f3206f8ebc3e6d3d2c8336","slug":"protest-of-farmers-rampur-news-mbd396082639","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून वापसी तक जारी रहेगा किसानों का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून वापसी तक जारी रहेगा किसानों का आंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट (रामपुर)। उत्तराखंड जा रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एवं भाकियू चढुनी गुट के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढुनी का भाकियू अंबावता कार्यकर्ताओं ने खूंटाखेड़ा गांव में स्वागत किया। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे किसान आंदोलन जारी रहेगा।
शनिवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी अपने काफिले के साथ क्षेत्र के खूंटा खेड़ा स्थित एक ढाबे में पहुंचे। इस दौरान पहले से ही मौजूद भाकियू अंबावता के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हनीफ वारसी ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढुनी ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने होंगे। कई बार की वार्ता के बाद भी सरकार यह नहीं बता पा रही है कि इन कृषि कानूनों से किसानों को क्या फायदा होगा। इसलिए, जब तक यह तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार, बलजीत सिंह, बिट्टू सिंह, हारून खान, शाकिर अली, राजेंद्र सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, गुरचरण सिंह, हाजी रफीक आदि मौजूद रहे। संवाद