फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

किसान हार मानने वाला नहीं, कानून वापसी तक होगा आंदोलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल के विरोध पर भाकियू कार्यकर्ता शुक्रवार को भी टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। साथ ही तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में रामपुर-काठगोदाम हाईवे स्थित कोयला टोल प्लाजा में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 50वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। धरने के मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि क्षेत्र के किसान पिछले 50 दिनों से कोयला टोल प्लाजा पर और देश के किसान पिछले सात माह से भी अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं में आंदोलन कर कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। सरकार किसानों को कमजोर समझ रही है, लेकिन देश का किसान कमजोर नहीं है और वह हार मानने वाला भी नहीं है। किसान धरती का सीना चीर कर देश के लिए अनाज पैदा कर सकता है, तो इन कानूनों की बिसात ही क्या है। लेकिन, किसान संवैधानिक तरीके से कानून के दायरे में रहकर अपना काम करते हैं। इसलिए, जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान शाकिर अली, छिद्दा अली, इरकफान हसन, सलीम, उमर, मोहम्मद रफी, नदीम अहमद, मुजफ्फर अली, अब्दुल मुस्तफा, अमीर अहमद, जमील अहमद, मुनव्वर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed