फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

नैनीताल हाईवे पर भोट टोल प्लाजा पर अब किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता कोयला टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन भी किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भी धरना दिया था, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर तीन घंटे में धरना समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सुबह दस बजे रामपुर काठगोदाम हाईवे में कोयला टोल प्लाजा पर पहुंच गए। इसके बाद किसान रामपुर की ओर आ रही टोल प्लाजा की एक लेन को बाधित कर बीच लेन में दरी बिछाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। किसानों ने गुरुवार को भी टोल प्लाजा पर तीन घंटे तक धरना दिया था। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसानों ने टोल प्लाजा पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने का एलान कर दिया है। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न करने पर आमादा है। छह माह से भी अधिक समय से पूरे देश के किसान दिल्ली की सीमांओं पर धरने पर बैठकर किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री हैं कि किसान विरोधी कानूनों को जबरन अमल में लाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना किसानों की मर्जी के कृषि कानून बनाना सरासर गलत है और देश के किसान अब अनिश्चितकालीन धरने पर टोल प्लाजा में बैठ गए हैं। किसान विरोधी कानून वापस लिए जाने पर ही अब किसान आंदोलन खत्म होगा। इस दौरान किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं टोल प्लाजा पर किसानों के धरने पर बैठने की सूचना पर थानाध्यक्ष भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समझाया, मगर वह नहीं माने। इस दौरान विनोद यादव, हरपाल, होरीलाल, साबिर अली, इरफान हसन, शाकिर अली, नदीम अहमद, अब्दुल मुस्तफा, मुजफ्फर अली, फरमान आदि मौजूद रहे।
है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed