फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers postphoned

अधिकारियों से वार्ता और सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर किसानों ने समाप्त किया धरना.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers postphoned
रामपुर। नहरों पर अवैध कब्जे, गन्ना भुगतान और पर्चियां जारी करने समेत अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता मंगलवार से कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए थे। देर रात किसानों की विभिन्न विभागों के अधिकारियों से वार्ता हुई और फिर सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में तमात कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए थे। किसानों का आरोप था कि स्थानीय गन्ना किसानों को पर्ची नहीं मिल रही है और चीनी मिल बाहरी गन्ना खरीद रही हैं। गन्ना किसानों का भुगतान भी निर्धारित समय में नहीं हो रहा। किसानों ने नहरों पर अवैध कब्जे समेत अन्य आरोप भी लगाए थे। किसानों ने शाहबाद में भी किसानों की फसल उजाड़कर दूसरे लोगों को कब्जा कराने की भी बात कही। मंगलवार देर रात सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह किसानों के पास पहुंचे और उनसे वार्ता की। इसके बाद बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों की कई समस्याओं का निस्तारण करा दिया और कई अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कराकर शीघ्र समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिस पर जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने धरना समाप्ति की घोषणा कर दी। इस दौरान वीरेंद्र सिंह यादव , बंटीमास्टर, मुस्तकीम ,सुभाष चंद शर्मा,चौधरी राजपाल सिंह, टिंकू चौहान ,दरियाव सिंह, मोहित सिंह सिद्धू ,चौधरी अजीत सिंह, अजय बाबू गंगवार, वीरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, रामदास मौर्य, खुशीराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed