{"_id":"56eda34f4f1c1bc27b8b4c1c","slug":"protest-of-exicise-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में हड़ताल 18वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में हड़ताल 18वें दिन भी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्राऱ्र्स्रा हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल शनिवार को 18वें दिन भी जारी रही। सर्राफा बाजार में शनिवार को व्यापारियों की मीटिंग हुई।
व्यापारियों ने एलान किया कि अगर केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज करेंगे। ज्वालानगर में बाइक रैली भी निकाली।
अशेष अग्रवाल ने कहा कि जब तक ज्वैलरी पर से एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं होगा, सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल जारी रहेगी। मुकेश आर्य ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में जब भाजपा ने 2012 में इस तरह के कानून का संसद में विरोध किया था और लागू नहीं होने दिया था। अब जब भाजपा की सरकार है तो उसने इस कानून को व्यापारियों पर थोप दिया।
विज्ञापन
सरकार अगर नहीं मानती है तो सर्राफा व्यापारी आमलोगों के साथ मिलकर असहयोग आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर विवेक अग्रवाल, धर्मवीर आर्य, विनोद कुमार, परितोष चांदीवाला, गुरमीत सिंह, राकेश मिश्रा, नितिन रस्तोगी, दिलीप रस्तोगी, चंद्र प्रकाश, असित रस्तोगी, विनीत अग्रवाल, निक्की, राजू रस्तोगी, निशांत, विशाल, विजय सिंघल, प्रेम किशोर, पुलकित, सचिन अग्रवाल, देवेंद्र सिंह व जितेंद्र सहित अन्य सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ज्वाला नगर सर्राफा मंडल की ओर से ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बाइक रैली निकाली गई। सर्राफा कारोबारियों की बाइक रैली ज्वाला नगर के विभिन्न मार्गों से होकर साईं मार्केट पर समाप्त हुई। इस मौके पर व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कमल किशोर रस्तोगी, राजीव लोचन, दिलीप गोयल, सुधीर अग्रवाल, पराग जिंदल, मनोज रस्तोगी, राम किशन गुप्ता, राजीव लोचन, दिलीप, सर्वेश, महेश, प्रदीप सिंह, प्रदीप रस्तोगी मौजूद रहे।