{"_id":"614b7fd98ebc3e09db14696c","slug":"protest-of-electric-workers-rampur-news-mbd403612386","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन के खिलाफ बिजली कर्मियों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन के खिलाफ बिजली कर्मियों का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बिजली कर्मियों ने धरना दिया। इस दौरान प्रबंधन की सभी बैठकों व वीडियो कांफ्रेसिंग का भी बहिष्कार करने का एलान किया गया।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली विभाग के जेई, इंजीनियर व अन्य कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर कर्मियों ने धरना देकर पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग के अभियंता व अन्य कर्मी ऊर्जा मंत्री के ‘सबको बिजली हरदम बिजली’ संकल्प को साकार करने हेतु 24 घंटे कार्यरत हैं। कहा कि किसी भी प्रबंधन को अपने अधीनस्थों पर पूर्ण विश्वास करते हुए हर समय उनका मनोबल बढ़ाए रखना चाहिए, परंतु वर्तमान ऊर्जा निगम प्रबंधन अभियंताओं/ जूनियर इंजीनियर/कर्मचारियों को टारगेट कर उनके विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां कर रहा है। जिससे कर्मियों में रोष है। वक्ताओं ने कहा कि हमारी मांग है कि प्रबंधन अभियंता संघ, जूनियर इंजीनियर संगठन तथा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पत्रों एवं उन पर हुई वार्ताओं तथा समस्याओं के निराकरण पर प्रबंधन द्वारा की गई सार्थक कार्यवाहियों का ब्योरा सार्वजनिक करे। इस दौरान शिव अवतार पाल, राजकुमार, रामभरोसे, सुरेश मौर्य, नरेश कुमार, मनोज, आशीष कुमार, इरफान, अभिषेक भास्कर, भीष्म कुमार, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।