फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of electric department workers

बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
protest of electric department workers
रामपुर। विद्युत मजदूर संगठन के सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरना दिया। इसके बाद 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विद्युत मजदूर संगठन व विद्युत संविदा मजदूर संगठन के सदस्य अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि चयन समिति नंबर एक व दो का परिणाम अब घोषित नहीं किया गया है, जबकि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। कार्यालय सहायकों, पेट्रोलमैन तथा श्रमिकों की मंडल स्तर पर वरिष्ठता सूची बनाकर पदोन्नति करने, कर्मचारियों को ठंडी एवं गर्म वर्दी देने, छठे, सातवें वेतन आयोग के एरियर का भुगतान करने, 55 वर्ष से अधिक आयु वाले संविदा कर्मियों को वापस लेने समेत 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा। अधीक्षण अभियंता ने सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष शुऐब हसन, हामिद रजा खां, आसिफ खां, प्रेम प्रकाश, धीरेंद्र मोहन सक्सेना, फारूख अहमद, समी अंजुुम, सैय्यद अजीम मियां, नदीम खां, शबीउल हसन, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed