{"_id":"5debf1f78ebc3e1bd57c61b2","slug":"protest-of-bhakison-rampur-news-mbd3320338197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान संघ ने गांधी समाधि पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान संघ ने गांधी समाधि पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने गांधी समाधि पर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों पर पराली जलाने के मामले में दर्ज मुकदमे निरस्त करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि रामपुर में प्रशासन पराली जलाने पर किसानों पर फर्जी मुकदमे कर रहा है। किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहाहै। प्रशासन की इस कार्रवाई पर भारतीय किसान संघ चुप नहीं बैठेगा और भविष्य में पूरे जनपद में उग्र आंदोलन किया जाएगा। रामपुर प्रशासन किसानों का उत्पीड़न कर रहा है और किसानों पर लगातार मुकदमे किए जा रहे हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में मेरठ प्रांत से आए मुख्य अतिथि चौधरी नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान कोई प्रदूषण नहीं करता बल्कि प्रदूषण के अन्य माध्यमों द्वारा 94 प्रतिशत प्रदूषण किया जाता है। देश-प्रदेश में किसानों की संख्या 75 प्रतिशत है और सरकार बनाने में 75 प्रतिशत भागीदारी किसान करता है। उसी किसान को सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे किसान भारी संकट में है। किसान पर लगाया गया जुर्माना तथा मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाए। वायु प्रदूषण की जांच हेतु कमेटी गठित की जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया गया। इस दौरान मुजीब कमाल, डॉ. राजीव गंगवार, दुर्गेश मौर्य, विशाल गंगवार, सोमपाल, चोखेलाल दिवाकर, गजराम सिंह, धीरज शर्मा, ठाकुर रामवीर, पप्पू यादव, रमेश गंगवार, तौसीफ खान, आजम मलिक, राम अवतार, वीरेंद्र गंगवार, चंद्रप्रकाश, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।