{"_id":"5af5ed294f1c1bce408b4954","slug":"protest-of-advocates-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़का वकीलों का गुस्सा, जिलेभर में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़का वकीलों का गुस्सा, जिलेभर में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 12 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
स्वार में इलाहाबाद में हुई अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में स्थानीय वकीलों में आक्रोश छा गया है। वकीलों ने जिले भर में प्रदर्शन कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना के विरोध में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे।
इलाहाबाद में वकील की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में प्रदेश भर के वकीलों में रोष है। जिले भर में वकीलों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर एक सुर में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। रामपुर बार सभागर में बार एसोसिएशन के बैनर तले जुटे वकीलों ने इस घटना पर अफसोस जाहिर किया साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति को प्रार्थना की। इस मौके पर
विज्ञापन
वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान एक ज्ञापन भी डीएम को दिया गया,जिसमें उन्होंने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, महासचिव बेताव सिंह, राजेंद्र प्रसाद, ठाकुर पृथ्वी भान सिंह,केबी माथुर, सत्यपाल सिंह, कुर्बान अली, रियासत अली, हारुन,जितेंद्र कुमार, इंद्रपाल लधी, जमीर रिजवी, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर शाहबाद में यूथ बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को तहसील में प्रदर्शन करते हुए वकील की हत्या कर देने वाले अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही मृतक वकील राजेश कुमार श्रीवास्तव के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
इस दौरान वकीलों ने अधिवक्ताओं पर हो रहे जान लेवा हमलों को देखते हुए वकीलों को लाइसेंस जारी किए जाने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान यूथ बार के अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, महासचिव वसीम खान, जुवैर खां, मुनेश यादव, भूकन लाल, अभिनव श्रीवास्तव, घनेंद्र यादव, तकरीररहमान, तनवीर अहमद, मोहसीन सहित सभी यूथ बार के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन ने भी तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर अधिवक्ता के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की।