{"_id":"4f281f0cec92ab6a156ec316475b326d","slug":"protest-against-voter-list-falt-in-ajaypur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजयपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजयपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर लिस्ट में धांधली के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटकर फर्जी नाम शामिल कर लिए गए हैं। सैदनगर के अजयपुर के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
कुछ देर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उसमें कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर वोटर लिस्टों के पुनरीक्षण में बड़े पैमाने पर धांधली बरती गई है। बीएलओ और कर्मचारियों ने तमाम लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए। उनके स्थान पर बाहरी लोगों के नाम शामिल कर लिए।
ऐसे में ग्रामीण जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में वोट डालने से वंचित रह गए। ज्ञापन में कहा कि अब प्रधानी का चुनाव होगा। तमाम लोग प्रधानी के भी वोट नहीं डाल सकेंगे। ग्रामीणों ने जांच कराकर मतदाता सूची दुरुस्त कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि धमोरा में वोटर लिस्ट में भारी पैमाने पर गड़बड़ी गई है।
विज्ञापन
गांव के सैकड़ों लोगों के नाम काट दिए गए हैं और बाहरी लोगों के नाम शामिल कर लिए गए हैं। जिला पंचायत और बीडीसी के चुनाव में सैकड़ों लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सके। इस संबंध में प्रदेश चुनाव आयोग व जिलाधिकारी को जानकारी दे दी गई है। अगर ग्राम पंचायत के चुनावों से पहले मतदाता सूची में सुधार नहीं किया गया तो धमोरा के लोग इन चुनावों का बहिष्कार करेंगे।