फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against hindu mahasabha in patwai

नमाज के बाद निकाला जुलूस, पुतले फूंके

Fri, 18 Dec 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 18 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
protest against hindu mahasabha in patwai
हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी के विरोध में शुक्रवार को पटवाई में मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालकर हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के पुतले फूंके। शहर में भी शाहबाद गेट पर तिवारी का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन



हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी के विरोध में लोगों का गुस्सा अभी थमा नहीं है। पटवाई में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने सपा नेता आकिल खां की अगुवाई में जुलूस निकाला। हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के पुतले फूंके। साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन



इसमें कमलेश तिवारी को सख्त सजा दिलाने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में आकिल खां, अमीर खां, मुराद अली, हाजी जमीर खां, मुख्तयार हुसैन, नजीम खां, मुकीम खां, हाफिज तस्लीम, फरीद अहमद, बच्छन, जमर खां, शावेज खां, मजहर, आसिफ अंसारी, जमील अहमद अंसारी, नाहिद हुसैन, आशू मियां, फुरकान, नदीम, आरिफ कुरैशी, सरदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed