{"_id":"b911bd62b633c095e33312ec04c2e333","slug":"protest-against-hindu-mahasabha-in-milak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी के िवविरोध में शनिवार को मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए। भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान हाईवे दो घंटे तक बंद रहा।
रामपुर और बरेली जाने वालों को बाईपास से निकाला गया। नगर की जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी की ओर से शनिवार की सुबह करीब दस बजे आर्य विद्यालय इंटर कालेज के सामने मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए। इसके बाद वे जुलूस लेकर हाईवे की ओर चलने लगे।
इस दौरान प्रदर्शनकारी कमलेश तिवारी का पुतला और फांसी दो-फांसी दो लिखीं तख्तियां लेकर चल रहे थे। जुलूस के तीन बत्ती चौराहे पर पहुंचने पर लोगों ने कमलेश तिवारी के पुतले को फूंक दिया। इस मौके पर जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबंधित एक ज्ञापन एसडीएम अली हसन कर्नी को सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कमलेश तिवारी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई है। इससे पहले कारी नजफ अली ने आर्य विद्यालय के सामने समाज के लोगों को संबोधित किया। कहा कि इस्लाम धर्म को मानने वाला कोई भी गुस्ताखी करने को माफ नहीं कर सकता। उन्होंने गुस्ताखी पर सख्त सजा की मांग दोहराई।
इस दौरान जामा मसजिद के इमाम अल्ताफ हुसैन, इमाम अब्दुल वहीद, इमाम राहत हुसैन,कमेटी के सदर सलीम मलिक, सेक्रेट्री फिरासत हुसैन, इकरार हुसैन, मोहम्मद असलम, शाकिर कुरैशी, मोहम्मद यूनुस, नन्हे कादरी, साविर अली आदि रहे।