{"_id":"c036f25e3a845baba517cf8e90ecd651","slug":"protest-against-hindu-mahasabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकाला जुलूस, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकाला जुलूस, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 04 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी के विरोध में जमीयत अहले हदीस के लोग
विज्ञापन
सड़क पर उतर आए। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर शहर में
जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जमीयत
अहल-ए-हदीस के कारकुन शौकत अली रोड स्थित मदरसे में एकत्र हुए।
उलमा और दानिश्वर ने भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को कमलेश तिवारी के बयान को पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी बताया। तंजीम के लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। गुस्साएं लोगों ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी को किसी भी धर्म पर गलत बयानबाजी करने का कोई हक नहीं है। कुछ लोग मुल्क का माहौल खराब करना चाहते हैं। ज्ञापन में भारतीय हिंदू महासभा पर पाबंदी लगाने और इसके कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में शहाब मियां, नासिर अली खां, सलीम खां, नबी अहमद, अकीलुर्रहमान, शमशाद अली, मुनव्वर शामिल थे। वहीं, आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने डीएम के जरिये राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में पैगंबरे इस्लाम को लेकर गलत टिप्पणी करने वाले कमलेश तिवारी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में सैयद फारूख मियां, शहनवाज तुर्की, ताबिश गफूर, मो. नूर, फैसल मियां, परवेज मियां, नासिर मियां, शन्नू, यामीन मियां, जावेद मियां थे।