फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against goverment

विकास भवन पर ठोंका ताला, नारेबाजी

Tue, 22 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
protest against goverment
राज्य कर्मियों की दो दिन की हड़ताल मंगलवार को शुरू हो गई। कर्मचारियों ने दफ्तरों में कामकाज ठप कर दिया। विकास भवन के गेट पर कर्मचारियों ने ताले ठोंक दिए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों की सांकेतिक हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन



राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर कर्मियों का आंदोलन शुरू हो चुका है। सोमवार को कर्मियों ने बाइक रैली निकाली थी। मंगलवार से दो दिन की सांकेतिक कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने हड़ताल के तहत दफ्तरों में कामकाज ठप कर दिया। हालांकि कुछ विभागों के कर्मचारी दफ्तर में रहे।
विज्ञापन



परिषद के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कई अलग-अलग टीमों ने दफ्तरों में पहुंचकर नारेबाजी की और कामकाज ठप करा दिया। कर्मचारियों ने इस दौरान विकास भवन के गेट पर पहुंचकर ताला ठोंक दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल, नहर खंड, रजिस्ट्री, कोषागार, कृषि विभाग एआरटीओ, बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक में भी कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने एक जुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इसमें समर्थन भी किया। कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहेंगे।



इस दौरान वे कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालेंगे और ज्ञापन भी सौंपेगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन सक्सेना, हरीश धौनी, परवेज अहमद, अजहर अली, विश्वबंधु, अनूप शमा, प्रकाश गौतम, साजिद हुसैन, मुकेश गुप्ता, सलीम अहमद, शकील अहमद, कुंवर पाल सिंह, अजय कुमार, सुरेश गोस्वामी, सुनील कुमार, ढाकन लाल, जय किशन, पंकज चौहान, रूमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed