{"_id":"d0bfb14ad0abf2012ce0389f46aceb88","slug":"protest-against-beej-vikas-nigam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज विकास निगम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज विकास निगम के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम पर भड़क गए। उन्होंने विकास भवन गेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उनका कहना था कि बीज उत्पादन कार्यक्रम में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उन्नतशील के नाम पर किसानों को घटिया बीज बेचा जा रहा है।
भाकियू ने गेहूं के बीज की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मुद्दे को लेकर सोमवार को कार्यालय पर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में मुद्दा उठाया कि बीज विकास निगम का सारा सिस्टम बिचौलियों के हाथों में है।
उन्होंने अपने रिश्तेदार और परिचितों का पंजीकरण कराकर बिलासपुर की यूको बैंक में खाते खुलवाकर फर्जी चैक बुकें जारी करा ली हैं। बिचौलिये दड़े का गेहूं खरीदकर बीज विधायन संयंत्रों में स्टाक कर देते हैं। बाद में वही गेहूं किसानों को अधिक दामों पर उन्नतशील बीज के नाम पर बेच दिया जाता है।
विज्ञापन
घटिया बीज से फसलों का उत्पादन घट रहा है। कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में विकास भवन गेट पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा। उसमें बीज विकास निगम के बीज उत्पादन कार्यक्रम की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र कुमार यादव, होरी लाल, रुकम सिंह, हरपाल सिंह, आफताब अहमद, तौहीद अहमद, राजा, दिलदार, नवाब अली, गुरविंदर सिंह शामिल थे।