फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   program in gurudwara bilashpur

गुरु के सुमिरन से ही दूर हो जाते हैं दु:ख

Mon, 21 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
program in gurudwara bilashpur
गुरु के सुमिरन मात्र से ही तमाम दु:ख दूर हो जाते हैं। इसलिए अपने रब और गुरु के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। ये कहना है उत्तराखंड से आए कथावाचक भाई करमजीत सिंह का। वो मुल्लाखेड़ा गुरुद्वारे में रविवार को आयोजित शहीदी समागम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



मुल्लाखेड़ा गुरुद्वारे में बाबा अजीत सिंह खालसा सेवादल की ओर से मनाए जा रहे माता गूजर कौर और उनके चारों पोते के 311वें शहीदी समागम में उन्होंने कहा कि मनुष्य आज की भागदौड़ में अपने रीति रिवाज भूलता जा रहा है, जो गलत है। गुरु का नाम लेने से ही मनुष्य के पाप स्वत: खत्म जाते हैं।
विज्ञापन



उन्होंने सबद कीर्तन के माध्यम से संगत को घंटों निहाल किया। सुबह आसा दी वार का कीर्तन हुआ। पंडाल बीच श्री गुरुगंथ साहिब की पालकी लाई गई। श्री गुरुग्रंथ साहिब की स्थापना की गई। भाई खजान सिंह के रागी जत्थे, देवेंद्र सिंह ताज और बलविंद्र कौर खालसा पंजाब के कविश्री जत्थे, भाई मेजर सिंह खालसा पंजाब के ढाढ़ी जत्थे ने कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ज्ञानी भाई करमजीत सिंह ने गुरुओं के इतिहास पर प्रकाश डाला और संगत को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरता गया। दीवान शाम चार बजे तक चला। संचालन भाई कश्मीर सिंह ने किया।



व्यवस्था में प्रधान करनैल सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, भगवंत सिंह, जोगिंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, सरजीत सिंह, बल्देव सिंह, हरभजन सिंह, गुरदीप सिंह, बलजिंद्र सिंह, सरबन सिंह, सरदूल सिंह, दलविंद्र सिंह, बूटा सिंह, अमरजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, अवतार सिंह आदि मुख्य थे। प्रधान करनैल सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को अमृत संचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed