{"_id":"18f2a2e3f4447961fb390b4c468f3c71","slug":"proest-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू की हिमायत में उतरा रिजर्वेशन फ्रंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू की हिमायत में उतरा रिजर्वेशन फ्रंट
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया मुस्लिम रिजर्वेशन फ्रंट ने मुस्लिमों की समस्याओं और अलीगढ़
विज्ञापन
मुस्लिम यूनीवर्सिटी के अल्पसंख्यक का दर्जा न खत्म करने की मांग की है।
साथ ही इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मुस्लिम
रिजर्वेशन फ्रंट के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन
किया।
कुछ देर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के जरिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। उसमें कहा कि देश के मुसलमानों की हालत दयनीय है। शैक्षिक पिछड़ेपन के कारण विकास नहीं हो रहा है। साथ ही आरक्षण भी मिलना चाहिए। ऐसे में अलीगढ़ यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक का दर्जा मिलना चाहिए। खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जो ठीक नहीं है।
ज्ञापन में कहा है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी दखलअंदाजी न की जाए। दूसरा ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। इसमें मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष शौकत अली खां समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।