{"_id":"614f70178ebc3e090418e20a","slug":"probe-of-oxcygen-plant-rampur-news-mbd4039764116","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ की टीम करेगी ऑक्सीजन प्लांट उत्पादन के मानकों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीओ की टीम करेगी ऑक्सीजन प्लांट उत्पादन के मानकों की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिला अस्पताल में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन उत्पादन के मानकों और गुणवत्ता की जांच डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डवेलपमेंट आर्गेनाइजेशन) और टाटा कंपनी की टीम करेगी। टीम की जांच रिपोर्ट में सब कुछ सही पाए जाने पर प्लांट को चालू कर दिया जाएगा।
कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले में उपचार को लेकर पर्याप्त संसाधन जुटाए जा रहे हैं। इसके तहत बच्चों के उपचार के लिए जहां एक ओर पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड स्थापित किया गया है तो वहीं बिलासपुर सीएचसी और जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किए गए हैं। बिलासपुर सीएचसी में स्थापित तीन सौ एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं राज्यसभा में उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी कर चुके हैं। वहीं जिला अस्पताल में स्थापित एक हजार एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू होना है। इसके लिए प्लांट का टेस्ट रन किया जा रहा है। टेस्ट रन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीआरडीओ और टाटा कंपनी की टीम जिला अस्पताल पहुंचेगी और ऑक्सीजन प्लांट से बनने वाली ऑक्सीजन की गुणवत्ता और मानकों की जांच करेगी। टीम की जांच में सब कुछ सही पाए जाने पर इसका संचालन शुरू किया जाएगा।