फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   private company worker injured due to thread of china

पुलिस को नहीं दिखती चीनी मांझे की बिक्री, लगातार हो रहे हादसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
private company worker injured due to  thread of china
रामपुर। शुक्रवार शाम को एक निजी कंपनी कर्मी चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए। इस साल छह से अधिक लोग चीनी मांझे की चपेट में आ चुके हैं। पुलिस ने एक-दो बार अभियान चलाने की बात कहते हुए दुकानों की चेकिंग की लेकिन, पुलिस को कहीं भी चीनी मांझा नहीं मिला। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर पुलिस चीनी मांझा नहीं तलाश पा रही तो चीनी मांझे से हादसे कैसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर निवासी रुपेंद्र सिंह एक डिटरजेंट पाउडर कंपनी में कार्य करते हैं। शुक्रवार शाम को रुपेंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिविल लाइंस क्षेत्र में जा रहे थे। इस दौरान बाइक सवार रुपेंद्र सिंह की गर्दन में अचानक चीनी मांझा फंस गया। इससे पहले वो बाइक रोक पाते कि मांझे की बजह से उनकी गर्दन कट गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गर्दन में तीन टांके आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed