फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   prakatosave of guru teg bahadur

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन दरबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
prakatosave of guru teg bahadur
रामपुर। सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के 400वें प्रकाशोतसव को समर्पित विशाल कीर्तन दरबार सजा। इसमें हजूरी रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हजूरी रागी जत्था अमृतसर भाई इंदरजीत सिंह मुंबई वालों ने विशेष तौर पर गुरुद्वारा साहिब में आकर रात्रि 9 बजे से 10:30 बजे तक शबद कीर्तन किया। इससे पूर्व 8 बजे से 9 तक हजूरी रागी जत्था भाई गुरविंदर सिंह एवं नाम सिमरन जत्था द्वारा कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। रात्रि 10:30 बजे अरदास उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर आसपास के इलाकों से काफी संगत गुरुद्वारा साहिब में पहुंची और शबद कीर्तन का लाभ लिया। रात्रि कार्यक्रम के उपरांत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने प्रबंधक कमेटी के अन्य पदाधिकारियों के साथ रागी जत्था भाई इंदरजीत सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह बाधवा, भूपेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, राधेश्याम अरोड़ा, महेंद्र सिंह, हरीश अरोड़ा, हरपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, पपिन्दर सिंह, धनवंत सिंह, गुरजीत सिंह, सतविंदर सिंह चिन्ना, रविंदर सिंह टोनी, गुरदेव सिंह, सतपाल सिंह, जसमीत सिंह, सेवा सिंह, अमरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, राजा सिंह, परमजीत सिंह, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed