{"_id":"60eaeca68ebc3eb2da75ccd9","slug":"population-control-campaign-is-need-of-the-time-and-country-says-mukhtar-abbas-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- वक्त और देश की जरूरत है ये अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण: मुख्तार अब्बास नकवी बोले- वक्त और देश की जरूरत है ये अभियान
Sun, 11 Jul 2021 06:36 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 11 Jul 2021 06:36 PM IST
सार
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जो लोग इस अभियान पर सांप्रदायिकता और सियासत का तड़का लगाने की कोशिश कर रहे हैं वह देश और समाज के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के हित के विरोधी हैं।
विज्ञापन
लोगों की परेशानी सुनते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि "जनसंख्या नियंत्रण के मिशन" पर "सांप्रदायिकता और सियासत का टशन" न देश के हित में है, न समाज के हित में।
विज्ञापन
नकवी रविवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे। रामपुर में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का अभियान देश और वक्त की जरूरत है और खुशी की बात है कि भारत के सब से ज्यादा जनसंख्या वाले प्रदेश, उत्तर प्रदेश से इस जागरूकता और प्रोत्साहन अभियान को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि जो लोग इस अभियान पर सांप्रदायिकता और सियासत का तड़का लगाने की कोशिश कर रहे हैं वह देश और समाज के साथ-साथ प्रदेश के हित के विरोधी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कदम स्वागत योग्य है कि उन्होंने प्रदेश के हित में एक बहुत बड़ा कदम उठाया है, यह कदम आने वाली पीढ़ियों और समाज के लिए बहुत बड़ा उपकार और उपहार साबित होगा।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि जो लोग जनसंख्या नियंत्रण के इस मिशन को किसी धर्म विशेष से जोड़ने की हिमाकत कर रहे हैं वह अपनी विकृत मानसिकता और सांप्रदायिक सोच को थोपने की कोशिश कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ हमें चुना है, हम उस कसौटी पर खरे उतरें, हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि जिसने हमें वोट दिया है वह भी हमारा है और जिसने हमें वोट नहीं दिया है वह भी हमारा है। और विकास के मामले में हमें किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए।
नकवी ने कहा कि समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और इसी प्राथमिकता और इसी सोच के साथ हमें आगे बढ़ना है। केंद्र और प्रदेश सरकार से भरपूर विकास के लिए धन मुहैया कराया जाएगा ताकि गांव, गरीब, किसान और कमजोर तबकों तक विकास की रोशनी पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता का जनादेश आगामी विधानसभा चुनाव के लिए साफ संकेत है, जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समावेशी विकास और गांव, गरीब, किसान के हितों के किए गए काम पर पुख्ता मुहर लगाई है।
नकवी ने कहा कि कुछ विपक्षी दल "खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे" की स्थिति में पहुंच गए हैं और वह अपनी "हार पर हाहाकार" और भाजपा की विजय पर "विलाप" कर रहे हैं, ऐसी "विलाप मंडली" पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, हमें अपने नीतियों-कार्यक्रमों-सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध होकर आखिरी पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति की "आंखों में खुशी और जिंदगी में खुशहाली" के लिए काम करना है।