फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   policemen shows their power in pared

परेड में दिखाई अपनी शक्ति

Thu, 28 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Thu, 28 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
policemen shows their power in pared
गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में रामपुर पुलिस ने
विज्ञापन
अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं की झलक भी समारोह में पेश की गई। गणतंत्र दिवस समारोह में नगर विकास मंत्री आजम खां ने ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया।


इस दौरान महिला पुलिस बल, थाना पुलिस, पीएसी, अग्निश्मन, वज्रवाहन, श्वान दल, पुलिस रेडियो शाखा, मोटर साइकिल दल ने अपने करतबों का प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों ने इस दौरान तीन हर्ष फायर किए और आकाश में तिरंगा बनाते हुए गणतंत्र दिवस का स्वागत किया।


इस दौरान वन विभाग, उद्यान विभाग, ग्राम्य विकास विभाग समेत अन्य विभागों ने झांकियां पेश कर अपने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत पेश किया,जबकि और स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।


सनवे खुर्शीद कालेज की लड़कियों ने देश भक्ति, पुलिस मार्डन स्कूल के बच्चों ने विविधता में एकता के साथ ही गुरुनानक स्कूल ने भंगड़ा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।


इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक साधना गोस्वामी, एएसपी तारिक मोहम्मद खां, सीओ सिटी आले हसन, सीओ पुलिस लाइन राधेश्याम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed